कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 जुलाई को दिल्ली दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी। ममता ने गुरुवार को खुद यह जानकारी दी।ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने का वक्त मिल गया है। ममता ने कहा, ‘मैं 2-3 दिन के लिए दिल्ली जाऊंगी। अगर राष्ट्रपति से वक्त मिला तो उनसे भी मुलाकात करूंगी। प्रधानमंत्री से समय मिल चुका है। गौरतलब है कि मार्च-अप्रैल में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता और मोदी का पहली बार आमना-सामना होगा। एक और खास बात यह है कि ममता की मोदी से मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है जब ममता पेगासस जासूसी विवाद और मीडिया हाउसेज पर छापेमारी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।














