स्वीडन के किंग कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और क्वीन सिल्विया सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। किंग गुस्ताफ, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और दोनों राष्ट्रों के बीच संबंध मजबूत करने पर वार्ता करेंगे।
शाही दंपत्ति मुंबई और उत्तराखंड जाएंगे…
स्वीडन के शाही दंपत्ति मुंबई और उत्तराखंड भी जाएंगे। शाही जोड़ा दिल्ली में जामा मस्जिद, लाल किला और गांधी स्मृति का भी भ्रमण करेगा। किंग गुस्ताफ की यह तीसरी भारत यात्रा है। राजा अपने देश के उच्च स्तरीय उद्योगपतियों के डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई अनुबंधों पर दस्तखत हो सकते हैं। भारत और स्वीडन के बीच संबंध बीते कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों देशों के बीच 2018 में द्विपक्षीय व्यापार 3।37 अरब डॉलर का था।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत और स्वीडन के बीच दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध हैं और लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वतंत्रता के अधिकार एवं कानून के शासन जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। राजनीति, व्यापार, वैज्ञानिक और अकादमिक क्षेत्र में नियमित चर्चा ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गति दी है, आगे भी दोनों देश एक साथ मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे।