देश की राजधानी दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज पहली बार रवाना किया जाएगा। मोदी सरकार 2.0 में गृह मंत्री अमित शाह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिलहाल अमित शाह रेल मंत्री पीयूष गोयल और कई मंत्रियों के साथ वंदेभारत एक्सप्रेस पर उपस्थित हैं।

ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू..
हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सेवा 5 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का लगभग 4 घंटे का समय बचेगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस, अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी से गुजरते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3 बजे कटरा से वापसी करेगी, जो देर रात 11 बजे वापस नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन में 1100 मुसाफिर हो सकते हैं सवार
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। प्रत्येक चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। ट्रेन में 1100 मुसाफिर सवार हो सकते हैं, जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और पांच अक्टूबर से यह ट्रेन हर दिन दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली का सफर तय करेगी।

Previous articleइसरो बनायेगा स्पेस स्टेशन, दो सैटेलाइट्स को एक साथ भेजेगा अंतरिक्ष में
Next articleराष्ट्रिय समता पार्टी व् बिहार नव निर्माण मोर्चा ने केजरीवाल के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here