नई दिल्ली- दिल्ली के जंतर मंतर में राष्ट्रिय समता पार्टी व् बिहार नव निर्माण मोर्चा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।आज जंतर मंतर पर
अरुण कुमार और रेनू कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में हज़ारों की संख्या में लोग जंतर मंतर पर इकठा हुए और आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केजीरवाल के उस बयान पर था जिसमे उन्होंने कहा था की बिहार से लोग 500 रूपये का टिकट कटा लेते है और दिल्ली में 5 लाख का फ्री में इलाज करवा लेता है।


आज जंतर मंतर पर पूर्व सांसद अरुण कुमार और पूर्व मंत्री रेनू कुशवाहा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया .अरुण कुमार ने कहा केजरीवाल बिहारियों पूर्वांचलियों का अपमान करना बंद करे। दिल्ली में आज भारी संख्या में पूर्वांचल के लोग विभिन्न जगहों पर काम कर रहे है सब का अधिकार है की वह देश के किसी भी हिस्से में रह,कमा और अपना इलाज़ करवा सकते है। .अरुण कुमार ने कहा बिहार और पूर्वांचली अब जाग गए हैं जल्द ही दिल्ली के हर कोने में केजरीवाल के ख़िलाफ़ पद यात्रा आरम्भ करेंगे।

Previous article5 अक्टूबर से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 4 घंटे में पहुंचायेगी दिल्ली से कटरा..
Next articleदिल्ली में घुसे जैश ए मोहम्मद के चार आतंकवादी..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here