नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की देश में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए ‘संगठित प्रयास वाली टिप्पणी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ मुस्लिम विरोधी नफरत का आदी है। ओवैसी ने ट्विटर पर आरएसएस प्रमुख के पहले के बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत के लोगों का डीएनए समान है। इस पर ओवैसी ने पूछा कि अगर सभी का डीएनए समान है, तो भागवत धर्म-आधारित आबादी की गिनती क्यों कर रहे हैं। भागवत ने बुधवार को गुवाहाटी में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि ‘1930 से मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए संगठित प्रयास किए गए।

Previous articleदिल्ली में सरकारी केंद्रों पर 31 तक नहीं लगेगी कोविशील्ड की पहली खुराक
Next articleममता बनर्जी अगले हफ्ते प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here