उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की बुनियाद में ही कुछ समस्या है। वहां कई आस्तीन के सांप हैं, जिनका इलाज किया जाना आवश्यक है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा मेरा मानना ​​है कि JNU की नींव में ही कुछ दिक्कत है। मैं पाईं मोदी से निवेदन करना चाहता हूं कि JNU जैसी घटनाएं नई नहीं है। इससे पहले जामिया विश्वविद्यालय में भी यही हो चुका है।

साक्षी महाराज ने कहा कि मेरा मानना है दिल्ली विश्वविद्यालय और भारत के अन्य विश्वविद्यालयों के नियम-कानून इन विश्वविद्यालयों में भी लागू होने चाहिए। यहां के स्टूडेंट्स ‘मुफ्त’ में रह रहे हैं, ट्यूशन फीस भी अधीक नहीं लगती, किन्तु उनका मन पढ़ाई के अलावा हर चीज में लगता है. मेरा मानना है कि जेएनयू में कई ‘आस्तीन के सांप’ हैं, जिनका इलाज किया जाना जरुरी है। साक्षी महाराज ने कहा जब मैंने दीपिका पादुकोण को JNU में देखा, तो मुझे लगा कि वह गलती से वहां चली गई हैं। मंच पर रहने के दौरान दीपिका को अपनी अपनी गलती महसूस हुई होगी।

साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ बॉलीवुड जगत के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य बनकर मोदी का विरोध कर रहे हैं किन्तु उन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए, कोई भी मोदी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता, भले ही पूरा विश्व उनके खिलाफ हो जाए। यहां मामला नागरिकता कानून का नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे कितने ही लोग पीएम मोदी के खिलाफ हो जाएं, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

Previous articleCAA को समर्थन देने वाला गुजरात बना देश का पहला प्रदेश
Next articleएक साथ चुनाव कराने के विकल्प पर विचार करें राजनीतिक पार्टियां : उप राष्ट्रपति नायडू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here