Rashtriya Sevika Samiti organized Women’s marathon run in memory of Mani Karnikaराष्ट्रीय सेविका समिति , दिल्ली प्रांत द्वारा मणि कर्णिका एक निरंतर दौर का किया गया आयोजन

महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर भारतीय महिलाओं के सबसे बड़े संगठन राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग और शरण्या द्वारा सयुंक्त रूप से मणिकर्णिका एक निरंतर दौर देश के लिए आयोजित की। महारानी लक्ष्मी बाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को समर्पित इस मैराथॉन में सभी आयु वर्ग की युवतियों और महिलाओं ने शिरकत की।

राष्ट्रीय सेविका समिति , दिल्ली प्रांत द्वारा मणि कर्णिका (झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ) की याद में महिलाओं की मैराथन दौड का रविवार को दिल्ली के कनाट पैलेस में आयोजन किया गया। सुबह साढ़े सात बजे दौड़ शुरू की गई। सभी ने इस मैराथॉन में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय सेविका समिति , दिल्ली प्रांत द्वारा मणि कर्णिका एक निरंतर दौर का किया गया आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन शरणया नाम की प्रसिद्ध NGO ने किया। कार्यक्रम प्रांत सह प्रमुख सरिता आनन्द, प्रसिद्ध पर्वत रोही एवं पदमश्री सम्मान प्राप्त संतोष यादव , प्रांत कार्यवाहीका सुनीता भाटिया शामिल हुई ,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध रेसलर टीना शर्मा थी व कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत प्रचारिका विजया जी ने सभा को संबोधित करते हुए मणिकार्णिका के जीवन के विषय में बताया। मैराथन दौड में लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया।

 

Previous articleबाराखंबा मैट्रो स्टेशन पर एक शख्स के पास से 50 लाख रुपए कैश बरामद
Next articleबंगलूरू में आई बिन बारिश के बाढ़, 250 परिवारों को पहुंचाया सुरक्षित जगहों पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here