संजय कुमार उपाध्याय (संपादक),23 अक्टूबर 2019,नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद काफी समय से खाली पड़ा था। कांग्रेस ने इस पद पर सुभाष चोपड़ा को नियुक्त किया। विधानसभा चुनाव से पहले सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आज़ाद को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले अटकले लगाई जा रही थी कि आजाद को दिल्ली कांग्रेस का प्रमुख बनाया जा सकता है।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सुभाष चोपड़ा को चुना है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मृत्यु के बाद से ये पद खाली पड़ा हुआ था और पार्टी तीन कार्यकारी अध्यक्षों के साथ काम कर रही थी। चोपड़ा दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख थे जब दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थी।

कांग्रेस पिछले दो महीनों से तीन कार्यकारी अध्यक्षों – हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोथिया – के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में अपने मामलों को संभाल रही थी।

Previous articleकार्यकर्ता शिविर के माध्यम से जदयू ने फूंका दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल
Next articleमोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट,दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का किया फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here