आज दिल्ली के भारतीय मजदूर संघ के मुख्यालय पर दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जन्मशती के कार्यक्रम के उपलक्ष में दिल्ली की जनता तक भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्र की अवधारणा विषय को पहुंचाने का निश्चय किया गया ၊
कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सजीनारायण जी ने बताया कि आज की यह बैठक राष्ट्र का मतलब क्या है , राष्ट्र और राष्ट्र की अवधारणा क्या है ,इस विषय पर है ၊
इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश जी सोनी जोकि सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हैं वह हमको इस विषय पर जानकारी’ देंगे जिससे मजदूर संघ के कार्यकर्ता राष्ट्र के विषय में जनता तक अपनी बातचीत को मजबूती से पहुंचा सकें ၊
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर एस एस के सह सरकार्यवाह सुरेश जी सोनी ने बताया कि दुनिया में जितने भी राष्ट्र हुए और जब वे शक्तिशाली हुए तो, उन्होंने अन्य लोगों पर अत्याचार किए, धर्मांतरण किए , अत्याचार किए ၊
किंतु भारत राष्ट्र जब शक्तिशाली रूप में स्थापित था तब भी भारतीयों ने किसी अन्य धर्म के मानने वाले लोगों पर कोई अत्याचार नहीं किए ၊
अन्य देशों का भी सम्मान किया और अन्य देश के नागरिकों को भी अपने देश में स्थान दिया ,इसीलिए हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को महान बताया गया है ၊
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रिजेश जी , प्रदेश महामंत्री अनीश मिश्राजी ,अनेक संगठनों के पदाधिकारी सम्मलित हुए ၊