हैदराबाद में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी हैवानियत के मामले से नाराज लोगों को गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। लोगों ने शादनगर पुलिस थाने के जमा होकर प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने महिला पशु चिकित्सक के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशुचिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया था। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया था। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के सदस्य भी पीड़िता के घर पहुंच गए।

इसलिए कहा जा रहा निर्भयाकांड जैसा मामला
जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा देकर यहां भी इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया। यहां के शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं।

तेलंगाना मंत्री के बयान से विवाद
वहीं तेलंगाना सरकार में मंत्री ने इस मामले में यह कह कर विवाद पैदा कर दिया है कि पीड़िता ने पुलिस को फौरन इत्तला क्यों नहीं दी। वहीं तेलंगाना के गृह राज्य मंत्री मोहम्मद मोहम्मद अली ने कथित तौर पर कहा कि पीड़िता को अपनी बहन को फोन करने से पहले पुलिस को फोन करना चाहिए था। जहां बाद में उन्होंने सफाई में कहा कि वह यह कहना चाह रहे थे कि समय पर पुलिस को जानकारी मिलती तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं सीएम के.चंद्रशेखर राव के बेटे और मंत्री केटी रामाराव स्वयं इस मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या
गौरतलब है कि तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद अब देहरादून में हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक अभिनव कुमार यादव ने आत्महत्या कर ली है। जहां यह बताया गया कि बीते शुक्रवार 29 नवंबर 2019 देर रात सहसपुर पुलिस चौकी के हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक ने कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद में पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक छपरा बलिया का रहने वाला है। नाबालिग ने मुकदमा दर्ज करवाया था पुलिस जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत अभिनव के खिलाफ नाबालिग ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद देहरादून की सहसपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया था। आरोपी युवक ने देर रात हवालात में ओढ़ने के लिए दिए गए कंबल को फाड़ कर फंदा बनाया और फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया।मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Previous articleLIVE: Senior AAP leader & Rajya Sabha MP Sanjay Singh’s PRESS CONFERENCE on onion prices
Next articleशिरोमणि अकाली दल दिल्ली ने सिरसा एन्ड गैंग से 195 करोड़ वसूले जाने की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here